फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला जेल में शुक्रवार सभी कैदियों ने महाकुंभ त्रिवेणी के जल से स्नान किया। इसके लिए जेल में ही उनके स्नान का प्रबंध किया गया था। कैदियों ने स्नान के बाद हर-हर गंगे और जय गंगा मैय्या के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

जेलर आनंद शुक्ला ने बताया शासन की मंशानुसार प्रदेश के सभी जेलों में यह सकारात्मक पहल की गई थी। इसके तहत जिला जेल मऊ में प्रयागराज के त्रिवेणी संगल का जल पहुंचाने की जिम्मेदारी आजमगढ़ जेल प्रबंधन की थी। जहां जल आने के बाद जेल के 1078 कैदियों के स्नान के लिए महाकुंभ के जल की व्यवस्था की गई। जेल में सामूहिक स्नान के लिए एक बड़े हौद में महाकुंभ का जल भर दिया। जहां पर कैदियों ने पहले पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें