फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 16 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त, एक का मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से सभी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। हालत ये है कि एसी और स्लीपर कोच में जगह नहीं मिल रही है। हालांकि सभी ट्रेनों पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमें यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ाने और उतारने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने अहम फैसला लिया है। 18 से 27 फरवरी तक 16 ट्रेनों को निरस्त और एक का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ये सभी ट्रेनें मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रदेश में जाती हैं।
लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/14006), ताप्ती गंगा (19045/19046), वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी (15129/15130), बलिया-दादर स्पेशल एक्सप्रेस (01025/01026), गोदान एक्सप्रेस (11055/11056), छपरा एक्सप्रेस (11059), मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (11060), गोरखपुर स्पेशल फेयर (01027) और दादर सेंट्रल स्पेशल फेयर (01028) निरस्त हैं। वहीं मुंबई से आने और जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15017/15018) 28 फरवरी तक निर्धारित रूट मानिकपुर-प्रयागराज-जंघई न जाकर इटारसी-झांसी-कानपुर-लखनऊ-प्रतापगढ़ से जंघई होते हुए मऊ आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें