फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कारागार मंत्री ने सुनी किसानों की समस्या, मुआवजे के लिए सर्वे का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को मधुबन विधानसभा क्षेत्र के कुंवरपुरवा गांव में जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों ने बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान और घाघरा नदी के कटान की समस्या उठाई। मंत्री ने उपजिलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित गांवों में तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बाढ़ और लगातार बारिश से धान, मक्का और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसलें नष्ट होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर मंत्री ने उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह को फोन कर कुंवरपुरवा सहित सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने घाघरा नदी के कटान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि हर साल सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा जाती है। मंत्री ने कटान रोकने के लिए अधिकारियों को बोल्डर और बांस-बल्ली से बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय सुब्बी, देवेंद्र चौहान, अतुल कुमार पांडेय, देवेंद्र सिंह, चंद्रभूषण सिंह और गुलाब कुशवाहा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें