फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का किया स्वागत

विज्ञापन
घोसी नगर के मधुबन मोड़ पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का स्वागत करतेभाजपा कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान लखनऊ से रामपुर बेलौली जाते समय घोसी बस स्टेशन पर रुके।
विज्ञापन

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने कुछ लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विश्व की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि पहले मऊ की पहचान माफिया से होती थी। अब क्षेत्र के विकास एवं युवाओं की मेधा से होती है। आज महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास पर बल देती है। किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें