फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मददगार बने प्रधान प्रतिनिधि का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गलत पता तथा मोबाइल बंद होने से हलकान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मदद करने और नोएडा से खेलते खेलते बहकी मऊ जिले की बच्ची के परिवारीजन को तलाशने में सहायतक बने प्रधान प्रतिनिधि रतनपुरा को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रतनपुरा ब्लाक के पहदेवाजी गांव निवासी युवक की रिपोर्ट बीते रविवार को पॉजिटिव आई थी। सैपल देेने के दौरान युवक ने स्वास्थ्य टीम को गलत पता नोट कराया था। रिपोर्ट आने के बाद युवक की मोबाइल बंद होने के कारण युवक ट्रेस नहीं हो रहा था। ऐसे में हलकान स्वास्थ्य टीम की मदद कर प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय ने संक्रमित युवक का वोटर लिस्ट से लगाकर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल को आसान किया। इसके अलावा बीते वर्ष दिसंबर माह में रतनपुरा के गाढ़ा गांव निवासी एक परिवार जो नोएडा में रहता है, उसकी पांच वर्षीय पुत्री खेलते खेलते आनंद बिहार से लुधियाना जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।
बच्ची को रोते देख यात्रा करने वाली एक लुधियाना की महिला ने रोते हुए देखा तो उसे पास बुलाकर उससे उसका नाम आदि पूछी। इस दौरान बच्ची ने अपना नाम और घर का पता मऊ रतनपुरा बताया। इस दौरान यात्रा करने वाली महिला ने डीएम मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से संपर्क कर बच्ची के बारे में सूचना दी। साथ ही बच्ची फोटो डीएम के वाट्सप पर भेजी। डीएम ने प्रधान प्रतिनिधि रतनपुरा रामाश्रय से संपर्क कर बच्ची की कहानी और परिवार के बारे में पता लगाने को कहा। रामाश्रय ने बच्ची के परिवार का पता लगाकर डीएम को उनका नंबर और नोएडा में रहने वाले पिता के बारे में डीएम को अवगत कराया। इन दोनों घटना को अमर उजाला ने प्रकाशित किया। इस पर डीएम ने रामाश्रय को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वारियर्स के रुप में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें