फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी की बोलेरो सीज, मुकदमा

विज्ञापन
कोपागंज थाने में खड़ी लाकडाउन के दौरान सीज की गई प्रत्याशी की गाड़ी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चले वाहन चेकिंग अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने एकौना के प्रधान पद के प्रत्याशी की होर्डिंग लगी बोलरो को नामांकन के दौरान सीज कर दिया। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। इसके 20 लोगों से 20 हजार नगद जुर्माना वसूलते हुए10 गाड़ियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने रविवार को ब्लाक गेट के पास से प्रधान पद के एक प्रत्याशी की होर्डिंग लगी बोलेरो को पकड़ कर सीज किया। बोलेरो एकौना के सुरेश राम पुत्र शिवदत्त की बताई जा रही है। मामले में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान के तहत कुल 20 व्यक्तियों से 20 हजार नगद जुर्माना लेते हुए 10 गाड़ियों का चालान कर दिया । थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी का कहना था कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रतिदिन क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग अभियान में खासकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें