फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की पहल, छात्रों के लिए कराई ई-रिक्शा की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के अब्दुल्लाहपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रामीणों के साथ सहयोग कर छात्रों को विद्यालय लाने और छोड़ने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की है। इससे बच्चों की उपस्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
विज्ञापन

गांव से विद्यालय दूर होने के कारण कई छात्रों को समय से पहुंचने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में शिक्षकों ने आगे आकर आपस में सहयोग कर ई-रिक्शा किराए पर तय किया। ई-रिक्शा रोजाना तीन चक्कर लगाकर करीब 25 छात्रों को विद्यालय पहुंचाता है। शिक्षक डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना लक्ष्य है। जब बच्चे समय से विद्यालय पहुंचेंगे तभी पढ़ाई का स्तर सुधरेगा। उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। मंगलवार को विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, इसमें बच्चों ने कबड्डी, खो-खो और 100 मीटर दौड़ में भाग लिया। कबड्डी और खो-खो मुकाबलों में बच्चों ने टीम भावना का परिचय दिया। 100 मीटर दौड़ में छात्र-छात्राओं ने गति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप कॉपी और पेन दिया गया। अभिभावकों ने बताया कि इस तरह की पहल से न केवल बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा के प्रति लगाव भी गहरा होगा। इसके साथ ही, खेलकूद जैसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बृजेश सिंह, कृष्ण प्रसाद यादव, रंभा सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें