फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़, पीछा कर सिखाया सबक तो सोशल मीडिया पर होने लगी सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। बाइक सवार मनचलों ने कुछ युवतियों से छेड़छाड़ की तो एक व्यक्ति ने पीछा कर मनचलों को सबक सिखाया तो वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उसकी सराहना करने लगे। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गाढ़ा मार्ग पर बताया जा रहा है। वीडियो में एक बाइक चालक आगे जा रहे बाइक सवार युवक और उसके पीछे बैठे दूसरे युवक को ओवरटेक कर रोकता है। फिर उन्हें छेड़खानी के लिए थप्पड़ मारना शुरू कर देता है। वायरल वीडियो में यह व्यक्ति दोनों युवकों से गालीगलौज करने के साथ उन्हें रह रहकर थप्पड़ मार रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने सड़क से गुजर रहे कुछ युवतियों को देखकर छेड़खानी और गलत टिप्पणी किए थे। इसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने उनकी हरकत देख ली। इसके बाद जवाब में पीछाकर दोनों मनचलों को सबक सिखाया। उधर इस मामले में हलधरपुर एसओ विजय प्रकाश मौर्या का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जानकारी संज्ञान में है, लेकिन लिखित कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें