फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो नए रूटों पर रोडवेज बस चलाने की तैयारी, चार ब्लॉकों के गांवों से होकर गुजरेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम द्वारा दो नए रूटों पर रोडवेज बस चलाने के लिए सर्वे किया गया है। सर्वे सफल होने के बाद इन पर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

एक बस कोपागंज, परदहां और रतनपुरा ब्लॉकों के गांवों से होकर गुजरेगी, जबकि दूसरी बस कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के गांवों से होते हुए गुजरेगी।
जहां नए रूट पर बसें चलाई जा रही हैं, वहीं मुहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी के पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से मऊ डिपो की दो बसों का संचालन घोसी-नदवासराय-मुहम्मदाबाद के बीच बंद हो गया है।
ये बसें अब कोपागंज से मऊ होते हुए आजमगढ़ से लखनऊ भेजी जा रही हैं। इसी पुल से होकर भदीड़ गांव के लिए चलने वाली बस भी गुजरती थी, लेकिन कुछ दिनों से यह भी बंद है।
विज्ञापन

इसी बीच बीते दिनों मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ भदीड़ से मऊ वाली बस को दोबारा चलाने के लिए नए रूट बरलाई-धवरियासाथ-कोइरियापार-भातकोल-वलीदपुर-भदीड़ मार्ग का सर्वे किया, जो नया रूट है।
इससे पहले यह बस मऊ से सीधे खुरहट से मुहम्मदाबाद, फिर वलीदपुर होते हुए भदीड़ गांव में चली जाती थी। सर्वे के दौरान कोइरियापार बाजार में 200 मीटर तक सड़क संकरी पाई गई, जिसके चलते बस को बाजार से पहले बाईपास से ले जाने का निर्णय लिया गया है।
वहीं रतनपुरा ब्लॉक के छिछोर-सेमराजपुर-हलधरपुर-मऊ-आजमगढ़ रूट का भी सर्वे किया गया है। रोडवेज बस रोज शाम को छिछोर गांव में रुकेगी और वहां से सुबह मऊ के लिए रवाना होगी। मऊ से आजमगढ़ जाएगी, फिर दोपहर दो बजे के बाद मऊ से छिछोर गांव के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

कोट-
छिछोर गांव से मऊ के लिए बस संचालन नया रूट है। मऊ से भदीड़ के लिए पहले से एक बस चलती है, लेकिन तमसा नदी पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगने के बाद वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से बस का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इस बस को धवरियासाथ, कोइरियापार होते हुए पुनः चलाया जाएगा। -गौतम कुमार गुप्ता, एआरएम, मऊ डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें