फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लखनऊ छात्र सम्मेलन की तैयारी तेज मऊ से बड़ी संख्या में होंगे छात्र शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक देश एक चुनाव अभियान के तहत मंगलवार को छात्र नेताओं और छात्रों की बैठक आयोजित हुई। इसमें 7 सितंबर को लखनऊ में होने वाले विशाल छात्र सम्मेलन में उनकी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मऊ जिला संयोजक सुधांशु सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक देश एक चुनाव व्यवस्था लागू होने से देश में चुनावों पर खर्च होने वाला अपार धन और समय बचेगा, जिसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों में किया जा सकेगा।
लगातार चुनावों की वजह से प्रशासनिक ऊर्जा और संसाधन बंट जाते हैं, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आती है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा तथा जनता को बार-बार चुनावी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र किसी भी बड़े आंदोलन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मऊ जिले के छात्र आगामी लखनऊ सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचकर एक देश एक चुनाव अभियान को नई गति दें।
उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल चुनावी व्यवस्था का विषय नहीं है बल्कि यह देश की एकता, संसाधनों की बचत और विकास की निरंतरता से भी जुड़ा हुआ मुद्दा है।
इस मौके पर उद्देश्य पाण्डेय, शिवम सिंह, शुभम गुप्ता, समर सोनकर, अंशु पटेल, चंद्रकांत तिवारी, ऋतिक सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बंटी सिंह, ओंकार सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें