फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को आयरन की कम गोली देने पर

Tue, 12 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ उप्र के सचिव मुहम्मद शफकत कमाल ने मंगलवार को खत्रीपार व मानिकपुर असना गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



 इस दौरान कुपोषित बच्चों के विषय में जानकारी लेने के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति का जायजा लिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन की कम गोली व अन्य सुविधाएं न देने पर नाराजगी प्रकट की।


अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ उप्र के सचिव ने सबसे पहले खत्रीपार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कुपोषित बच्चों व सहित अन्य जानकारी ली। कुपोषित बच्चों की संख्या 16 व अति कुपोषित बच्चों की संख्या सात रही।
विज्ञापन



वहीं मानिकपुर असना गांव में कुपोषित बच्चों की संख्या 38 व अति कुपोषित बच्चों की संख्या सात रही। कहा कि अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निष्ठा से पालन करें।


कुपोषित बच्चों का वजन कराकर उनको जो भी पोषाहार व उसे सुलभ कराएं। उन्होंने सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी राजनम गुप्ता को खराब हैंडपंप को ठीक कराने का निर्देश दिया। जहां शौचालय कार्य नहीं कर रहे हैं
विज्ञापन



उन्हें चालू कराया जाए। ग्राम प्रधान कालिका चौहान ने मांग किया कि गांव में पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालय पर लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराया गया। इस अवसर पर हरिशंकर, डा. एमलाल, सीएचसी अधीक्षक डा. एचके पंकज, सीडीपीओ रीता देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें