फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेन में बिगड़ी गर्भवती महिला की तबीयत, मऊ स्टेशन पर मिला उपचार

विज्ञापन
ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर व्हीलचेयर से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते रेल कर्मचारी। स्रोत - - फोटो : Archive
विज्ञापन
मऊ-वाराणसी। गोरखपुर से वाराणसी सिटी आने वाली 15008 कृषक एक्सप्रेस में 15 अगस्त को एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। वह बेल्थरा रोड से मऊ तक की यात्रा कर रही थीं। सूचना मिलने पर मऊ स्टेशन पर रेलवे की चिकित्सकीय टीम पहुंच गई। ट्रेन के मऊ पहुंचने पर महिला का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

बेल्थरा रोड से मऊ तक गर्भवती पुनीता (35) अपने पति बैजनाथ के साथ सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मऊ स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने रेलकर्मियों से सहायता मांगी। स्टेशन पर कार्यरत मंडल वाणिज्य निरीक्षक सुरजीत सिंह राठौर और मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। स्टेशन पर महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद व्हीलचेयर से उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और उपचार के लिए मऊ जिला महिला अस्पताल भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें