फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंजर न लगने से 50 गांवों चरमराई बिजली

Thu, 14 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में अमिला, लामी फीडर में इलेक्ट्रानिक चेंजर न लगने से 50 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कम बिजली मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोगों ने आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन



दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडरों में इलेक्ट्रानिक चेंजर लगना था। लेकिन अभी तक अमिला तथा लामी फीडर में इलेक्ट्रानिक चेंजर अभी तक नहीं लग पाया है।


कम क्षमता का चेंजर लगने से आए दिन तकनीकी खामी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे गोठा, कोरौली, अमिला सहित 50 से अधिक गांवों में कृषि कार्य भगवान भरोसे हो रहा है।
विज्ञापन



 किसानों का कहना था कि रबी फसल की सिंचाई का पीक आवर चल रहा है। पूरे दिन में लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। गन्ना पेराई न होने से गेहूं की बुआई भी पिछड़ रही है। विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने पर अधिकारी आश्वासन देकर मामला टाल दे रहे हैं।


 विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत उप खंड अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रानिक चेंजर के मामले में अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें