फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 करोड़ 74 लाख 48 हजार का बजट पास

Mon, 19 Jun 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के पदच्युत हो जाने की स्थिति में जिला पंचायत की बैठक  सोमवार को जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में हुई। इसमें 2017-18  का मूल बजट पारित किया गया। बजट में  21 करोड़ रुपये, राज्य वित्त, सांसद निधि  पांच करोड़ , मनरेगा  पांच करोड़ , सम्पत्ति कर 34.60 लाख , लाईसेंस 18लाख, पशु शव निस्तारण 10 हजार , कांजी हाउस तीन हजार, तहबाजारी एक लाख, मेला प्रर्दशनी 25 हजार,  सम्पत्ति से आय 8.5 लाख, व्याज 10 लाख सहित कुल 34 करोड़ 74 लाख 48 हजार रुपयों का बजट पारित किया गया। बैठक में  अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा कुल 40 किलोमीटर सड़क की सामान्य मरम्मत तथा 3.1 किलोमीटर विशेष मरम्मत कराई जा रही है। बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य सुबाष यदुवंशी ने घोसी मधुबन मार्ग को ठीक कराने का तथा ब्लाक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह ने क्षेत्र पंचायत में मनरेगा से कार्य कराने तथा जिला पंचायत मनोज राय ने पिछले वित्तीय वर्ष में अवशेष भुगतान के पूर्ण होने तक नया कार्य न कराने  का सुझाव दिया। कई अन्य सदस्यों ने अपने क्षेत्र में कार्य कराये जाने का प्रस्ताव मांगने के सुझाव दिए।
विज्ञापन



अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने विकास कार्यों से संबंधित विस्त़ृत जानकारी सदन को दी। बैठक में विधायक श्रीराम सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी हरिशचन्द्र, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें