मऊ। रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अता कर अमन-चैन और कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। घरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अता की गई। जुमे पर रोजेदारों में उत्साह देखा गया।
जुमे पर नगर के मुंशीपुरा, रौजा, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, सहित मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, पूराघाट, घोसी, वलीदपुर सहित विभिन्न इलाकों में मुस्लिम बंधुओं ने रमजान के पहले जुमे की नमाज अता की। इस दौरान उन्होंने अमन-चैन तथा कोरोना के खात्मे के लिए दुआ मांगी। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अता की गई। रोजेदारों ने बताया कि रमजान के पाक माह में हम जिस तरह से पावन होकर रोजा रखते हैं। हमेशा इस तरह के भाव के साथ हमें रहना चाहिए। नमाज के दौरान जिस तरह से शांति में सभी लोग रहते हैं उसी प्रकार हमेशा सभी व्यक्तियों को अपने आपको रखना चाहिए। रमजान से हमें यही सीख मिलती है कि हम हमेशा शांति के मार्ग पर चलकर दुनिया में शांति स्थापित करने में अपना सहयोग दें। उधर, बाजारों मेें लोगों ने खजूर, फल, खाने पीने के सामान के साथ-साथ कपड़े व जूते चप्पल आदि की खरीदारी की। बिक्री को लेकर दुकानदारों से उत्साहित रहे।