फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करें रोजेदार: हाफिज जावेद:

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोरोना संक्रमण के चलते रोजेदारों को परेशानी हो रही है। वहीं मुस्लिम उलेमाओं और धर्मगुरुओं ने रोजेदारों से सतर्कता बरतने और कोरोना गाइडलाइन का पालन की अपील की है।
विज्ञापन

नगर के मदापुर सम्सपुर बैसवाड़ा निवासी हाफिज जावेद अहमद ने रोजेदारों से कहा है कि वे मस्जिदों में भीड़ एकत्रित न करें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। रोजा रखते हुए घरों के अंदर नमाज अदा करें। तय करें कि हम पड़ोसियों एवं गरीबों को किसी भी कीमत पर भूखे नहीं रहने देंगे। रोजेदार सामर्थ्य के अनुसार गरीबों में जकात वितरित करें। तरावीह भी पढ़ें लेकिन कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार एवं समाज को बर्बाद कर सकता है। इस्लाम सदैव इंसानियत की सीख देता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का भेदभाव या आपसी विवाद नहीं होना चाहिए। इसलिए सबसे बड़ा धर्म मानवता एवं इंसानियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें