स्थानीय कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज मैदान पर अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में प्रतीक क्रिकेट अकादमी मऊ ने अभय भारतीय के शानदार शतक की मदद से मुहम्मदाबाद गोहना क्रिकेट क्लब को 51 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए प्रतीक क्रिकेट अकादमी मऊ ने निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर किया। मऊ की तरफ से शतक लगाते हुए अभय भारती ने 104 रन बनाए। दूसरे बल्लेबाज विनय ने 55 रनों का योगदान किया। मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से अशनीत पटेल ने दो और देवेंद्र दिवेदी ने भी 2 विकेट लिया। जीत के लिए 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुहम्मदाबाद गोहना क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 169 रनों पर ही सिमट गई। मुहम्मदाबाद की तरफ से सबसे अधिक 55 रन अनुज यादव ने बनाया। जबकि दूसरे बल्लेबाज धनंजय ने 42 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नही छू सके। मऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए किसन ने तीन और अमित ने दो विकेट लिया।