फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप, सुनैना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Tue, 23 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉ. शिवशंकर सिंह ने किया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रदीप यादव तथा सुनैना साहनी को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदीप यादव तथा सुनैना साहनी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं  पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले टेबल टेनिस में विकास सिंह, सुनैना साहनी, प्रियंका सिंह, शतरंज में इसराइल, फुटबाल में अब्दुल समद, आबिद अल्ताफ, बास्केट बाल में निक्की सिंह, टेनिस में विजय कौशिक, राजविजय, अनुपमा बरनवाल, पूूजा गुप्ता, मौसम दुबे, कुनिका सिंह आदि  खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. विनोद कुमार तिवारी, डॉ. बाबू लाल, डॉ. संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें