फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 45 परीक्षा केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को 45 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर जांच की। इसके साथ ही जिलास्तरीय सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण कर प्रयोगात्मक परीक्षा पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 275 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा हुई।
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर किया जा रहा है। जिलास्तरीय सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर प्रयोगात्मक परीक्षा पर नजर रख रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें