फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर

विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस पर हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पालिटेक्निक और फार्मेसी कालेज पर पौधरोपण करते छा - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने पौधरोपण किया गया। वहीं कार्यक्रमों वक्ताओं ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रकाश नर्सिंग स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य डॉ. रवि कुमार बीआर ने कहा कि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन-जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत एक पेड़ अथवा एक जानवर या फिर एक इंसान को होती है। पृथ्वी हमें वो सब प्रदान करती है। वर्तमान परिवेश मे सभी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन जिस प्रकार हो रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि समय से पहले ही सभी प्राकृतिक संसाधन खत्म हो सकते हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हमारे आस-पास मौजूद सभी प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण स्वयं करें। इस अवसर पर रिंका, सुमन, सुधा, गरिमा, हेमलता, वंदना, स्नेहलता, शिप्रा, आदि उपस्थित रहे। ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूलकी तरफ से कार्यक्रम में आने वाली पर्यावरण विभीषिका से लोगों को आगाह किया गया। बच्चों ने आह्वान किया कि नदियों, जलाशयों और वन्य जंतुओं का संरक्षण किया जाए। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। हलधरपुर: इंदू प्रकाश पालिटेक्निक एंड फार्मेसी कालेज में पौधरोपण कर पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया गया। कालेज के डायरेक्टर अखिलेश राय, प्रधानाचार्य असजद कमाल, सतवंत, रवि, रतिभान कुमार आदि मौजूद रहे। पिपरीडीह: आरएएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रबंधक अजीत कुमार सिंह तथा ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस दौरान मनीशा सिंह, दीपेंद्र यादव, दिलीप सिंह, सिद्धार्थ, अमित कन्नौजिया, राघवेंद्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में पौधरोपण कर पौधे में पानी डा?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें