दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा बेमानी साबित हो रहा है। बुधवार को मधुबन तहसील के फतेहपुर मांडव कस्बे में बिजली सुबह से गुल हो गई। इसके चलते सीएचसी फतहपुर मंडाव में इनवर्टर एक बजे के बाद फेल हो गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने जनरेटर चलाया लेकिन कुछ देर बाद वह भी बंद हो गया। एक घंटे की ओपीडी बची थी। तमाम मरीज चले गए। कुछ मरीज ही बचे थे।
डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मोबाइल का टॉर्च चला कर मरीजों का उपचार किया। बिजली नहीं होने के कारण मरीज पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बिजली सुबह से ठप थी। दोपहर तक इनवर्टर चला। उसके ठप होने के बाद जनरेटर चालू किया गया, लेकिन कुछ देर बाद वह भी बंद हो गया। उसकी मरम्मत कराई जाएगी।