फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों ने बिजली के लिए किया चक्काजाम

Sat, 15 Aug 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली समस्या से परेशान शहर में एक बार फिर आपूर्ति में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को शहर के बुनकरों ने चौक पर चक्काजाम कर दिया। इससे शहर के चारों दिशाओं में जाने वाले रास्तों पर आवागमन ठप हो गया।  बुनकर शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



भारी बिजली कटौती से भीषण गर्मी में बदहाली और लूम न चल पाने से गरीब बुनकरों के समक्ष रोजीरोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।


 सदर चौक पर दोपहर  बाद लगभग डेढ़ बजे  हजारों की संख्या में बुनकर सदर चौक पर जमा हो गए। लोगों ने चौक पर जाम लगा दिया और  बिजली आपूर्ति में घोर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अफसरों को कोसने लगे। उनका कहना था कि लगभग एक महीने से चल रही अंधाधुंध विद्युत कटौती से बुनकरों का हाल बेहाल है।


 एक तो भीषण गर्मी और दूसरे बिजली न मिल पाने से बुनकरों के समक्ष चूल्हा बुझने की नौबत आ गई है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के यहां प्रार्थनापत्र देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया ।
विज्ञापन



 अधिकारी केवल झूठे आश्वासन देते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते। इधर सदर चौक पर भारी संख्या में उमड़े बुनकरों की मांग को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी चौक पर जमे हुए थे। अधिकारियों ने जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन जाम कर्ता आलाअधिकारियों द्वारा भरोसेमंद आश्वासन देने पर अड़े थे।


 अंत में लगभग डेढ़ घंटे के बाद अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम ,सिटी मजिस्ट्रेट  अमृत लाल साहू और एसडीएम सदर जगदंबा  सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सीओ सिटी अशोक कुमार यादव तथा केेतवाल भी मौजूद रहे।  अधिकारियों के आश्वसन के बाद अंतत: डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ ।
विज्ञापन



 लेकिन बुनकरों ने चेतावनी भी दी कि यदि जल्दी ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे लोग फिर सड़क पर उतरने को विवश होंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें