फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पर जड़ा ताला

विज्ञापन
मादी सिपाह विद्युत उपकेंद्र पर कार्य बहिष्कार कर बैठे संविदा कर्मचारी। - फोटो : mau
विज्ञापन
अमिला विद्युत संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार से मादी सिपाह विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध क्षेत्र के अतरसावा मेें तार टूटने से 60 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने सुबह विद्युत उपकेंद्र में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। लगभग चार घंटा बाद अवर अभियंता रवींद्र यादव ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र मादी सिपाह से  मांदी, रियाव, माधोपुर, भटमीला, सरबसपुर, खिजिरपुर, कैथा, सतना सहित 60 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते मादी सिपाह विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध क्षेत्र के अतरसावा मेें तार टूटने से 60 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सुबह सात बजे विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। जेई रवींद्र यादव के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ।

उधर  पांडेयपार, सूरजपुर, दोहरीघाट,टेसूपार, कोरौली, सिपाह इब्राहिमाबाद, मांदी सिपाह,नदवासराय, घोसी, बड़ागांव, पांडेयपार, पंपकैनाल के संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। संविदाकर्मियों का कहना था कि संपूर्ण मानदेय का भुगतान किया जाए। जिस कार्यदायी संस्था या बाह्य एजेंसी द्वारा कार्य कराया जाता है।  उसका परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाए। पूर्ण भुगतान होने पर ही आंदोलन खत्म होगा। कार्य बहिष्कार के  दौरान समस्त उपकेंद्रों पर संविदाकर्मी जमे रहे। घोसी उपकेंद्र के संविदाकर्मियों को जेई द्वारा एक महीने का मानदेय होली को देखते हुए दिलाया    गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें