नगर के बलिया मोड़ पर चेकिंग के दौरान वाहन से बरामद रुपए को दिखाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : mau
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में उड़न दस्ता तथा पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। जहां दीवारों से बैनर पोस्टर हटाया जा रहा है तो वहीं चौकसी भी बरती जा रही। इसी का नतीजा रहा कि टीम ने चिरैयाकोट में कार से आजमगढ़ जा रहे दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में उनके कब्जे से पौने तीन लाख रुपये बरामद हुए। जबकि गाजीपुर तिराहे के पास एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर 70 हजार रुपये बरामद किए। कागजात दिखाने पर पुलिस ने 75 हजार उसे वापस कर दिए।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता प्रभारी अवनीश उपाध्याय ने गाजीपुर तिराहा से कहीं जा रहे गुलाब कुुमार नामक व्यक्ति से 73 हजार रुपया बरामद किया। बाद में दस्तावेज दिखाने पर रकम वापस कर दिया। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार चिरैयाकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान औसतपुर के पास आजमगढ़ सीमा पर कार से आजमगढ़ जा रहे दो लोगों के पास से 2.75 लाख रुपया बरामद किया। सैदपुर निवासी पंकज यादव पुत्र रामजतन के पास से 70 हजार, जबकि मनीष कुमार पुत्र दयाल राम के पास से दो लाख पांच हजार 250 रुपया बरामद किया। पुलिस दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उधर, उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा। दीवारों पर लगे बैनर और पोस्टरों को हटाया जा रहा।
पार्टी के कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वह आचार संहिता उल्लंघन कतई न करें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि क्षेत्र को कई हिस्सों में बांट कर आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। कोई भ्ाी इसका उल्लंघ्ान नहीं करेगा।