रतनपुरा। ब्लाक के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में लगा विद्युुत ट्रांसफार्मर 24 दिन जल गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से यहां ट्रांसफर अब तक बदला नहीं जा सका है। पिछले 24 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप हैै और गांव में अंधेरा पसरा है। विभागीय अधिकारी आज कल करतेेे हुुए 24 दिन का समय बिता दिए। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्राम पंचायत के समाजसेवी आशीष सिंह एवं आलोक सिंह ने बताया कि बरसात का मौसम होने की वजह से चारों तरफ जल ही जल है। ऐसी स्थिति में जहरीले जीव जंतुओं का इधर उधर बढ़ गया है।
ऊमस से भी लोग परेेशान हैं। गांव में आटा चक्की बंद हो गई है। गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने केे लिए भी दूूसरे गांवों में जाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के युवकों ने तत्काल जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग की है। वही बच्चों की पढ़ाई बाधित है। बरसात के मौसम में गाढा ताल में पानी भर जाने के चलते मुस्तफाबाद गांव के दलित बस्ती में चारों तरफ से पानी ही पानी हो गया है ,बस्ती के लोगों को रात के समय सांप बिच्छू का डर बना हुआ है।इस संबंध में एसडीओ भानु प्रताप ने बताया कि मुस्तफाबाद में 25 केवीए एवं रतनपुरा का 250 केवीए का ट्राँसफार्मर आज ही लगा दिया जाएगा।