फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ओटनी गांव में मंगलवार रात अतिवृष्टि के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। इस हादसे में अंदर सो रहा युवक मलबे में दब गया। लोगों ने प्रयास कर जब तक बच्चे को बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। मृत युवक आशुतोष 18 मुहम्मदाबाद गोहना के ओटनी गांव निवासी अरविंद का पुत्र था।
विज्ञापन

वह मंगलवार रात खाना खाकर अपने कच्चा मकान में सोने चला गया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य बगल वाले घर में सोए हुए थे। इसी बीच रात को हुई बरसात के दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। इस दुर्घटना में गिरे मलबे के नीचे आकर दब गया। मकान ढहने पर हुई आवाज को सुन परिवार के सदस्यो की नींद खुल गई। इस दौरान लोग जब बाहर आए तो देखे कि युवक आशुतोष मलबे में दबा है। इस पर परिवार के सदस्य चीखने चिल्लाने लगें।
परिजनों का शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के मदद से युवक को मलबे से बाहर लाने की कवायद की गई। लेकिन जबतक मलवा हटा काफी देर हो चुकी थी। हालांकि परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मोके पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक आदि लोग पहुंचे। थानाध्यक्ष के आदेश पर सिपाहियों ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृत आशुतोष के परिवार में उसका छोटा भाई ओंकार उम्र 14 वर्ष और माता पिता ही थे। इसकी कोई बहन नहीं थी। पिता अरविंद खेती बारी के साथ मजदूरी करके दोनों बच्चों को पढ़ाते थे और साथ ही परिवार चलाते थे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बताया कि मृतक की जांच करवाकर सरकार की तरफ से जो सहायत होगी पीड़ित परिवार के उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें