फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शहर में ‘पोस्टर राज’...70 स्थान चिह्नित, 140 से ज्यादा जगहों पर लगे होर्डिंग

विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट पर बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग।संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए सिर्फ 70 स्थान चिह्नित किया गया है, जबकि नगर क्षेत्र में 140 से अधिक स्थानों पर गलत तरीके से होर्डिंग, पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इससे शहर बदसूरत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कुछ स्थानों से बैनर पोस्टर हटाकर नगर पालिका प्रशासन की तरफ कोरमपूर्ति की गई है। अभी भी नगर के सार्वजनिक इलाकों में बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगे हुए हैं। नगर के मध्य से गुजरे बालनिकेतन तिराहा से आजमगढ़ मोड तक बने
डिवाइडर के स्ट्रीट लाइट पर अब भी टंगे, चस्पा हैं। यही स्थिति मतलूपुर से मिर्ज़ाहादीपुरा तिराहा तक बने डिवाइडर और उस पर लगे स्ट्रीट लाइट के पिलरों का है।
विज्ञापन

इससे नगर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। इतना ही नगर के भीटी चौराहा पर तो एक जर्जर भवन पर होर्डिंग लगी है।इसके अलावा गाजीपुर तिराहा, आमजगढ़ मोड, रोडवेज हो यह नगर क्षेत्र का कोई दूसरा सार्वजनिक स्थाल।
यहां बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने पर रोक है।बावजूद यहां आसानी से होर्डिंग लगे देखे जा सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से चिह्नित करीब 70 स्थानों पर ही होर्डिंग या बैनर-पोस्टर लगाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित लोगों को बकायदे अनुमति लेनी होती है।
नगर क्षेत्र में मनमाने तरीके से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। मगर चिह्नित स्थानों पर भी बिना अनुमति के ही बैनर-पोस्टर टांगे जा रहे हैं। बैनर पोस्टर लगाने वालों में लगभग सभी प्रमुख राजनैतिक दल आगे हैं।
इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर बिजली के खंभों के साथ ही लोगों के मकानों पर लगा रखे हैं। नगर क्षेत्र में कई छतों पर लोहे के राड के सहारे होर्डिंग लगे हुए हैं।
मकान पर होर्डिंग लगाने के लिए भी संबंधित मकान मालिक और एजेंसी को नगर पालिका प्रशासन से अनुमति लेनी होती है। बिना अनुमति किसी के मकान पर बैनर-पोस्टर नहीं लगाया जा सकता है। नगर पालिका की ओर से हाल में कुछ स्थानों पर अभियान चलाकर पोस्टर-बैनर हटाए गए, लेकिन कार्रवाई सीमित रहने से अधिकांश जगहों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इन इलाकों में अब भी टंगे हैं पोस्टर
नगर का निजामुद्दीनपुरा, भीटी, सदर चौक, बालनिकेतन तिराहा, कलेक्ट्रेट मार्ग, जिला अस्पताल गेट के सामने तरह जगह-जगह बैनर पोस्टर लगे हुए हैं।


नगर में 70 स्थान चिह्नित हैं, जहां बैनर-पोस्टर लगाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए नगर पालिका कार्यालय से अनुमति लेना जरूरी है। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग, बैनर-पोस्टर को अभियान चलाकर हटाया गया है। यदि अब भी कहीं पोस्टर-बैनर लगे हैं तो उसे भी हटाया जाएगा। - -अरशद जमाल, नगर पालिका अध्यक्ष मऊ

जिला अस्पताल गेट पर बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग।संवाद

जिला अस्पताल गेट पर बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें