इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में जल संरक्षण पर प्राथमिक विद्यालय युसुफपुरा में पोस्टर प्रतियोगि
मऊ। प्राथमिक विद्यालय युसुफपुरा में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और आकर्षक चित्रों के जरिये जल के महत्व को दर्शाया और जल संरक्षण के लिए प्रभावशाली संदेश दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय के सभी छात्रों को कॉपी, पेंसिल, रबर और बिस्किट का वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति को कागज पर बहुत सुंदर तरीके से उकेरा है, जो उनके बौद्धिक स्तर को दर्शाता है। कार्यक्रम में क्लब की सदस्य शिवा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, डा. रुचिका मिश्रा, कीर्ति अग्रवाल और निधि अग्रवाल उपस्थित रहीं।