फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की संभावना: नगर के किसी भी सार्वजनिक जगहों पर नहीं दिख रही हैं लोगों में जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ के सार्वजनिक जगहों पर लोगों के बीच अब कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता नहीं दिख रही है। चाहे वो रेलवे स्टेशन हो या रोडवेज डिपो या फिर जिले के विभिन्न बाजार। मास्क तो दूर लोग समाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिख रहे है। वहीं कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होते देख प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी लापरवाही बरत रहे है। जबकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए इससे बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों से अपील कर चुके है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अपने बेहद खतरनाक रूप में लोगों के सामने आया था। बीते मार्च माह तक जहां संक्रमण की पहली लहर में मरीजों की संख्या 3948 थी। वहां बीते अप्रैल माह से अब तक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में यह आंकड़ा 8,318 पहुंच गई है। यानी संक्रमण की दूसरी लहर में 104 दिन में चार हजार 370 मरीज मिल चुके है।इस दौरान पहली लहर में जहां मृत मरीजों की संख्या 39 थी, वहीं अब यह संख्या 80 पहुंच गई है।ऐसे में पहली लहर के बाद दूसरी लहर की भयावहता का अंदाजा लग रहा है। अब जब तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है, इसके बाद भी नगर के किसी भी बाजार या सार्वजनिक जगहों पर इससे बचाव को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है।
सार्वजनिक जगहों रोडवेज डिपो पर जांच नहीं की जा रही है। बुधवार को मऊ जक्शन पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता नहीं दिखा। अमर उजाला टीम को नगर के सदर चौक, आजमगढ़ मोड, रोडवेज बाजारों में कहीं कोविड-19 का पालन होता नहीं दिखा। इक्के दुक्के ही लोग मास्क पहने नजर आए। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता दिखा न ही दूसरे कोविड 19 के नियमों का। रोडवेज डिपो पर बिना मास्क लगाए ही यात्री बसों में सवार हो रहे थे। दूर दूर बैठने के बजाए बसों में यात्रियों की भीड़ ठसाठस भरी
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें