मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के मुुंशीपुरा नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति के घर से गत मंगलवार की रात चोरों ने हजारों रुपया मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुुंशीपुरा नई बस्ती निवासी जाकिर हुसैन गत 18 जून 2021 को मकान में ताला बंद कर अपने गांव चला गया था। जब गत 13 जुलाई को घर आया तो मकान का ताला टूटा मिला। घर से हजारों रुपये मूल्य का टूल्लू पंप, ग्राइंडर सहित अन्य सामान उठा ले गए। संवाद