घटिया सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : mau
क्षेत्र के कोपागंज बापू इंटर कालेज से देईथान तक पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग तीन किमी सड़क मानक के विपरीत बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए काम को बंद करा दिया। ग्रामीणों को जैसे ही ठेकेदार द्वारा सड़क का काम शुरू करने की जानकारी मिली वे मौकेे पर धमक गए और नारेबाजी करते हुए काम बंदा करा दिया।
कोपागंज विकासखंड क्षेत्र के बापू इंटर कालेज से लेकर देईथान होते हुए इंदारा को जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। ग्रामीणों की तरफ से इस सड़के को बार-बार उक्त बनाने के मांग की जाती थी। ग्रामीणों की मांग पर उक्त सड़क बनाने के बाबत महीनों पूर्व टेंडर हुआ था तबसे लेकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। जैसे ही चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो उक्त ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। सड़क पर पिच लेपन की बजाय मात्र अलकतरा गिराकर ही सड़क बनवाई जा रही थी। जिसे देख ग्रामीण भड़क गए।
शनिवार को ठेकेदार द्वारा जैसे ही काम शुरू कराया गया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारी विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर करते हुए काम को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विकास की बात की जा रही है लेकिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जमकर लूट खसोट की जा रही है। सभी ने चेताया कित अगर उक्त सड़क के मरम्मत व निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की गई तो सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे।