फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख के जेवर और 40 हजार नगदी चोरी

Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के शैलेंद्र नगर कालोनी बकवल में एक व्यक्ति के घर में घुसे चोरों ने लगभग दस लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसी परिवार के एक युवती की शादी 20 फरवरी को है। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



सरायलखंसी थाना क्षेत्र के शैलेंद्र नगर कालोनी बकवल निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह की पुत्री की 20 फरवरी को शादी है। शादी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। गुरुवार की रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे गहने व नगदी रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात परिजन घर दरवाजा बंद कर अपनी भांजी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मुंशीपुरा आए थे। इसी बीच घर खाली देखकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह तिलक समारोह सेे जब परिजन वापस घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता किरन ने बताया कि शादी के लिए दो हार, 5 सिकड़ी, 15 अंगूठी, पायल, नथुनी, 5 साड़ी व नगद 40 हजार रुपये घर में रखे हुए थे जो चोरी हो गए हैं।  चोरी हुए जेवरों की कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी गई है। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर डॉग स्क्याड की टीम व पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें