फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के लिए हुआ मतदान

Wed, 09 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 घने कोहरे के बीच बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चौथे चरण में 68 फीसदी वोटिंग हुई। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया।
विज्ञापन


 प्रशासन के अलर्ट रहने के चलते छिटपुट घटनाएं तक नहीं हुईं। इस चरण में कुल 3315 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी मतपेटिकाओं में बंद हो गया। पोलिंग पार्टियांे ने देर शाम तक बैलेट बाक्स को स्ट्रांग रूमों में जमा करा दिया।


चौथे  चरण का मतदान बुधवार को दोहरीघाट ब्लाक और फतहपुर मंडाव में सुबह साढ़े  सात बजे ही कड़ाके की ठंड के बावजूद शुरू हो गया। ठंड और कोहरे का साया  पूरे दिन रहा। बावजूद इसके मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से लेकर पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय एवं  सुपर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ सभी बूथों पर चक्रमण करते रहे।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट ब्लाक में 221 पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर मतदान करा रही थी। यहां कुल 109 मतदान  केंद्र बनाए गए थे।

 यहां 74 पदों के लिए कुल 599 प्रत्याशी मैदान में  थे जिसमें एक का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसके अलावा यहां 928 सदस्य पदों  के लिए 936 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मतदाताओं की संख्या 130595 है। इसमें 66.22 प्रतिशत मतदान हुआ।


मधुबन संवाददाता के अनुसार फतहपुर मंडाव ब्लाक में कुल 268 पोलिंग पार्टियां  मतदान करा रही थी। इसके लिए  118 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के प्रत्याशियों की संख्या 82 पदों के लिए 592 प्रत्याशी मैदान में थे जब कि 996 सदस्य पदों के लिए1188 प्रत्याशी मैैदान में थे।


यहां मतदाताओं की संख्या159591 है। इनमें 68.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इस संबंध में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने  बताया कि दोनों ब्लाकों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।
विज्ञापन



 यहां के  मतदाता बधाई के पात्र हैं। कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें