फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में ईदुज्जुहा बकरीद का त्योहार 21, 22 जुलाई को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी धर्र्मों के धर्मगुरुओं से कहा कि आप सभी सम्मानित लोगों की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी। जिससे कि शहर में अमन चैन से हर व्यक्ति त्योहार को मना सके। शासन-प्रशासन आपके साथ हमेशा रहा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि परंपरागत स्थानों पर कुर्बानी होगी। सार्वजनिक स्थलों पर वर्जित रहेगी एवं खुले स्थानों पर प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ऊंट की कुर्बानी पर सख्त रोक लगाई गई है। किसी भी धार्मिक स्थल पर 50 से ज्यादा भीड़ इकठ्ठा न करने के सख्त निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा कुर्बानी में अवशेष को किसी सार्वजनिक स्थान, मंदिर एवं मस्जिद के सामने न फेकने के सख्त निर्देश दिए। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी।
पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा बताया गया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा उसे अन्य क्षेत्रों में न फैलने दें अफवाहों को व्हाटएप एवं फेसबुक के माध्यमों से फैलाए जाने के मामले में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जिस भी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाया जाएगा उसकी गिरफ्तारी की जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को त्योहार के दिन बिजली की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न होने एवं जिला पूर्ति अधिकारी को खाद्यान के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या न होने के सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जनपद में साफ-सफाई की व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, मौलाना खुर्सीद, मौलाना इफ्तेखार, भरत लाल राही, श्रीकांत त्रिपाठी, अबु फैसल, अबुजर अंसारी, डॉ. एनमुल्ला, दिनेश भर्ती, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें