फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भाग रहे युवक को घेरकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र खरिहानी मोड़ पर खड़ा एक बदमाश मंगलवार को दोपहर में पुलिस को देखते ही पानी भरे धान के खेतों में भागने लगा। पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जिस अंदाज में पूरी मुस्तैदी से युवक को पकड़ा , उससे ऐसा लग रहा था कि पकड़ा गया युवक कोई बड़ा अपराधी है। पुलिस पकड़े गए युवक के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद लगभग सवा बारह बजे सड़क से लोग आ जा रहे थे। इसी बीच पुलिस की गाड़ी खरिहानी मोड़ से गुजरी। पुलिस के दो वाहनों से 10-12 की संख्या में पुलिस वाले खरिहानी मोड़ पर उतरे। इस बीच पुलिस को देखते ही खरिहानी मोड़ पर खड़ा एक युवक सड़क के किनारे से भागने लगा। युवक को भागते देख पुलिस वालों ने उसका पीछा किया। भाग रहा युवक पुलिस से बचने के लिए पानी भरे धान के खेतों से होकर भागने लगा। पुलिस के जवान पानी में नहीं घुसना चाह रहे थे। लेकिन चारों तरफ से घेरेबंदी करके उसे निकल भागने का कोई मौका भी नहीं देने के लिए सिपाही तत्पर हो गए। इसी बीच थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह थाने की सरकारी गाड़ी से नहर की पटरी से होते ही युवक को आगे बढ़ने से रोक लिया और पुलिस ने बड़ी ही मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को लेकर पुलिस थाने पहुंची और उसे लॉकअप में बंद कर दिया। युवक के पकड़ने के बाबत पूछे जाने पर एसओ रुपेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरी जानकारी हासिल हो जाने के बाद ही उसके बारे में कुछ बताया जा सकता है। अभी कुछ भीद बता पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें