मऊ। मऊ जंक्शन पर बृहस्पतिवार को एसपी जीआरपी गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को थाने पर आने वाले लोगाें से अच्छे से बात करना और उनकी बात सुनने का निर्देश दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में दोपहर में एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र मऊ जक्शन पहुंचे। जहां से वे सीधे जीआरपी थाना पहुंचे। सलामी के बाद उन्होंने वार्षिक निरीक्षण निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले असलहाें और उनके रखरखाव को देखा। इस दौरान उन्हाेंने कांस्टेबल से असलहा चलाने के बाद पूछा।
जिसपर कांस्टेबल द्वारा कोई जवाब न दे पाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने थाने में रखे सभी रजिस्टर का अवलोकन किया। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटरों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें जो भी सक्रिय पाये जायेंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यह है कि यात्रा कर रहा यात्री बिना भय के यात्रा कर सके और उसके साथ कोई अप्रिय घटना न हो। मऊ में हरियाणा के दो वांछित बदमाश हैं जिनकी तलाश जारी है।