फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी सुरेश के दो और वाहन जब्त, अब तक सवा चार करोड़ के 21 वाहन हो चुके हैं सीज

Wed, 09 Sep 2020 12:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ पुलिस ने मंगलवार को विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी सुरेश सिंह के दो ट्रक सीज कर दिए। सुरेश के 19 वाहन पहले ही जब्त किए जा चुके हैं। अब तक जब्त किए गए वाहनों की कीमत सवा चार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। 

विज्ञापन


31 मई को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार के वसूली गिरोह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें 12 लोगों को नामजद किया गया था।  आरोपियों में भीटी मुहल्ला निवासी सुरेश सिंह भी शामिल है। आरोपियों के गैंगेस्टर में नामजद होने के बाद मामला डीएम कोर्ट में गया। वहां सुनवाई के दौरान डीएम ने संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने एक सितंबर को सुरेश सिंह की 86 लाख की चार बसें सीज की थीं। दूसरी कार्रवाई में चार बसों सहित नौ वाहन सीज किए गए थे। इनकी कीमत एक करोड़ पांच लाख के करीब है। तीसरी कार्रवाई में सात सितंबर को छह वाहन जब्त किए गए थे। जबकि मंगलवार को चौथी बार हुई कार्रवाई में सुरेश सिंह के दो ट्रक जब्त कर लिए गए। इनकी कीमत 68 लाख है।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि सुरेश सिंह ने अवैध वसूली के धन से ये वाहन खरीदे थे। एसपी मनोज कुमार सोनकर के अनुसार मुख्तार वसूली गैंग के सुरेश सिंह के कुल 21 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इनकी कीमत चार करोड़ 28 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी ने बताया कि सुरेश सिंह मुख्तार के वसूली गिरोह डी-34 का सक्रिय सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें