फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल प्रयोगशाला की जांच में छेना, बर्फी, खोवा में मिली मिलावट, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर से आई मोबाइल फूड लैब को मंगलवार को डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल फूड लैब टीम ने नगर के विभिन्न जगहों से 52 खाद्य सामग्रियों की जांच की। इसमें बर्फी, खोया, छेना और प्रयोग किए गए तेल सहित 12 नमूनों में मिलावट मिली। जिस पर संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिलावट से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए दुबारा मिलावट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोबाइल टीम ने नगर के गाजीपुर तिराहा, फातिमा चौराहा, मिर्जाहादीपुरा, भीटी चौराहा, आजमगढ़ मोड़ तिराहा आदि जगहों पर होटल, जलपान गृह, किराना, मिठाई की दुकानों से छेना, बर्फी, खोया, छेना, हल्दी, मसाला, खाद्य तेल तथा प्रयोग तेल सहित 52 सामग्रियों की जांच की गई। इसमें बर्फी, छेना, खोया, प्रयोग हुआ तेल सहित12 खाद्य साम्रगियों में मिलावट मिली। संबंधित 12 दुकानदारों को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने मिलावट से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, पंकज यादव, रामानंद, बिंदु पांडेय व राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें