फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सौहार्द पर दिया जोर

Thu, 05 Feb 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बिजली का मुद्दा छाया रहा। हर वक्ता ने बिजली चेकिंग में अनियमितता की बात कही।
विज्ञापन



बैठक में एसपी ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शांति कमेटी की बैठक में भाजपा नेता भरतलाल राही ने कहा कि जिस प्रकार से बिजली विभाग चेकिंग के नाम पर मनमाने ढंग से कार्य कर रही है यह सही नहीं है।


 उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि नए एसपी का स्वागत करते हुए अपने सुझाव में कहा कि बिजली विभाग के मनमाने रवैए से बुधवार को शाही कटरा में लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन



 पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने भी अपने सुझाव दिए। बैठक को व्यापारी नेता कमरुज्जमा, डा.रामगोपाल गुप्ता, गोपाल कृष्ण बरनवाल, सर्वेश दूबे, मनीष सर्राफ आदि लोगों ने भी संबोधित किया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने लोगों से सौहार्द बनाने की अपील की।


एसपी ने कहा कि बिजली के मुद्दे पर वे अधिकारियों संग बैठकर जो भ्रंातियां है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। बैठक में मुख्य रुप से सीओ सिटी अशोक कुमार, शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह, जमाल अर्पण, अर्चना उपाध्याय, हबीबुल्लाह टांडवी, विनोद जायसवाल, रजनीश सिंह, राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें