फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ही करेंगे अच्छे राष्ट्र का निर्माण

Thu, 05 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर क्षेत्र के परदहां स्थित माता कर्मा देवी हरिजन प्राइमरी पाठशाला में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के एनएसएस विशेष शिविर का आयोजन गुरुवार को हुआ।
विज्ञापन



जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल मौजूद रहे। महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डा.हुमा परवेज ने एनएसएस शिविर के बारे में विस्तार से बताया।


 इस दौरान जावेद अख्तर, नंदकिशोर सिंह, सईदुद्दीन, प्रगति सिंह, सोनू, अली आदि मौजूद रहे।  उधर, सूरजपुर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय चकऊथ के प्रांगण में छोटे लोहिया महाविद्यालय काशीधाम के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के उद्घाटन के अवसर पर यूबीआई के प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद ने
विज्ञापन



कहा कि जीवन में सेवा का भाव जागृति करके दीन दुखियों की सेवा करना ही शिविर का उद्देश्य है। इस दौरान महाविद्यालय की छात्रा शैलजा, रंजू, गीतांजलि, जीनत, नीतू, कंचन ने सरस्वती वंदना पेश किया।


 वही प्रीति मौर्या ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर कमलाकांत उपाध्याय, प्रधानाचार्य गंगाधर राय, मुहम्मद अली, हरिनरायन राय, जिला पंचायत सदस्य रामध्यान यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।



मऊः किसान मजदूर महाविद्यालय भीटी में गुरुवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्घाटन ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


 मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों में समाज सेवा की भावना का विकास करना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। निस्वार्थ सेवा और कठिन परिश्रम से ही संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन




 इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. धीरज कुमार सिंह, डा. प्रमोद कुमार सिंह कुशवाहा, प्राचार्य डा. एमपीएस यादव, प्रबंधक डा. बीएन यादव, प्रेमचंद, लल्लन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें