फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के बाद पत्थर उखाड़ने पर होगा केस

Sun, 07 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय ने थाना रानीपुर तथा मुहम्मदाबाद गोहना में समाधान दिवसों में आई शिकायतों को सुना। दोनों आला अधिकारियों ने विकास खंडों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



 डीएम ने पैमाइश के बाद निशानदेही के लिए गाड़े गए पत्थरों को उखाड़ने की शिकायतों पर गंभीर रुख अपनाते हुए आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवसों में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की टीमों को गांवों में भेजकर उसी दिन निस्तारण करने के निर्देश दिए।


डीएम ने  नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि थाना  दिवस  में जो भी प्रार्थना पत्र आ रहें हैं, उन्हें उसी दिन टीम बनाकर गॉवों  में दो बजे के बाद भेज दिया जाय ताकि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उसी  दिन हो जाय। जिलाधिकारी को अधिकांश शिकायतकर्ताओं द्वारा यह बताया गया कि पैमाईश के बाद विपक्षियों द्वारा निशानदेही का पत्थर  उखाड़ कर फेंक दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



 इससे विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है।  जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश दिये कि ऐसे जितने भी मामले  हों इसकी तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करें, इसमें किसी भी प्रकार  की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस  अवसर पर कुल रानीपुर में चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें आरती देवी,  हरिनाथ, फूलमती देवी, परमज्योति तथा मुहम्मदाबाद गोहना में भी चार प्रार्थना  पत्र प्राप्त हुए।


जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश  दिये कि सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें  कोई भी व्यक्ति व्यवधान पैदा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की  जाय। इस अवसर पर सीओ रणविजय सिंह तथा संबंधित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें