सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कई माह से वेतन न मिलने से आक्रोशित होकर शनिवार को परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधीक्षक को दिए पत्र में चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर वेतन और अन्य बकाया नहीं मिला तो पोलियो, टीकाकरण का बहिष्कार किया जाएगा।
मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ की जिलामंत्री ज्ञानमती सिंह ने कहा की सीएचसी पर कार्यरत एएनएम, वीएचडब्ल्यू आदि का वेतन नवंबर 2015 से नहीं मिल रहा है। इसके चलते हम लोगों के सामने आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। बच्चों की फीस नहीं जमा हो रही है। यूपी बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निकट हैं।
इसके चलते उनकी तैयारी बाधित हो रही हैं। चेताया की एक सप्ताह के भीतर वेतन और एरियर नहीं मिला तो 29 फरवरी को होने वाले सघन पल्स पोलियो का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञानमती सिंह, पूनम सोकर, लाल बच्ची, कमलावती, कौशिल्या राय आदि मौजूद थीं।