फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, बोला- 'ऊपर' भी देना होता है खर्चा-पानी; जानें मामला

Fri, 07 Nov 2025 11:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP Crime News: यूपी के मऊ जिले में एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रिश्वत लेते पकड़ लिया। मुकदमे में नाम निकालने के लिए पैसे मांगे थे। पीड़ित से कहा था कि ऊपर के अफसरों को भी खर्चा-पानी देना होता है।
विज्ञापन
आरोपी को अपने साथ ले जाती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को जिले में रिश्वतखोर दरोगा को रंगे हाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। हलधरपुर थाना में तैनात दरोगा अजय सिंह मुकदमे की विवेचना कर रहा था। 

विज्ञापन


मुकदमे से नाम निकालने के लिए उसने पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की थी। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने कुछ कम पैसे देने की बात कही, लेकिन दरोगा ने साफ इनकार करते हुए ऊपर के अधिकारियों को भी पैसे पहुंचाने की बात कहकर अड़ा रहा। थकहार कर पीड़ित व्यक्ति एंटी करप्शन टीम के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

शुक्रवार की दोपहर पीड़ित व्यक्ति का रिश्तेदार बनकर उसके साथ दरोगा अजय सिंह के पास पहुंचे और रंगे हाथ 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा प्रयागराज जनपद के सहसो का निवासी है। वर्ष 2023 में इसकी उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें