फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। घोसी कोतवाली के अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज अमिला के पास 25 जून की दोपहर दिन दहाड़े युवा ट्रैवल एजेंट को गोली मार हत्या करने के मामले में नौ दिन बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस घटना स्थल पर मिले मोबाइल और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए गठित तीन टीमें अभी किसी मुकाम तक नहीं पहुंची हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी स्थित रामलग्न कॉलेज तथा पास व एक अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटना स्थल पर मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर इसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है। बताते चलें कि 25 जून शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित ट्रैवेल एजेंट एवं चुम्मानार निवासी 28 वर्षीय पिंटू की हत्या उसके कार्यालय में गोली मारकर कर दी थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील का कहना है कि पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है जल्द ही पर्दाफाश करने में सफलता मिलेगी और हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें