फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime: गौ- तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 10:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सोमवार की सुबह गौ- तस्करों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
mau police encounter - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा से दो दिन पहले मऊ जिले की चिरैयाकोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सोमवार की भोर में हाफिजपुर पुल के पास मुठभेड़ के बाद गौ- तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक तस्कर को पैर में गोली लगी है। मौके पर पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस हिरासत में रखा गया है। बदमाशों की पहचान दिलशाद कुरैशी उर्फ मल्लू निवासी वार्ड 15 जमीन बुढ़ान थाना चिरैयाकोट और रेहान उर्फ शेरू के रूप में हुई। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी इलामारन जी ने बताया कि चिरैयाकोट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति जिनका प्रतिबंधित मांस काटने का वीडियो वायरल हुआ था। वह दोनों बाइक से हाफिजपुर पुलिया से आ रहे हैं, वह मांस बेचने के लिए गाजीपुर जाएंगे। जिसके बाद निरीक्षक थाना चिरैयाकोट योगेश यादव दो पुलिस टीम के साथ सिरसा मोड़ पर पहूंचकर आने वाले व्यक्तियों का इंतजार करने लगे।

इस बीच कुछ ही देर में बाइक से दो व्यक्ति आते हुए दिखे। पास आने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया। इस पर बाइक सवार दोनों व्यक्ति वापस मुड़कर भागने लगे। इस दौरान बाइक बेकाबू होकर गिर गई। जब पुलिस टीम करीब पहुंची तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिससे प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट व अन्य पुलिसकर्मी बाल- बाल बाल बच गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: बेटी को प्रेमी के साथ देख खौला पिता का खून, दोनों को मार दी गोली; पहुंची पुलिस

जब बदमाशों द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा आरोपी भी भागने के प्रयास में मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि प्रतिबंधित मांस काटने का वीडियो वायरल हुआ था। वह उनका ही है और वो उसी प्रतिबंधित मांस को बोरी में भरकर बेचने के लिए जा रहे थे। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस टीम की निगरानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपुर भेजा गया। दोनों बदमाशों के पास से तमंचा और चार कारतूस के अलावा प्रतिबंधित सात किलों मांस बरामद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें