फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी, लूट, गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 10 से ज्यादा मामले

Thu, 19 Nov 2026 09:59 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के रामपुर चकिया में पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश सफीउद्दीन उर्फ छोटू के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में दक्षिणटोला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामपुर चकिया के पास बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामिया बाइक चोर सफीउद्दीन उर्फ छोटू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश सिंह के नेतृत्व में दक्षिणटोला पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सफीउद्दीन उर्फ छोटू पुत्र नियमतुल्ला निवासी खुरहट थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया। वह थाना दक्षिणटोला के मुकदमा अपराध संख्या 118/26 धारा 303(2), 317(4), 317(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे करता था चोरी
पूछताछ में छोटू ने बताया कि वह अपने साथी फैयाज अहमद उर्फ गूड्डू के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करता था। दोनों ने मिलकर कई बाइक चुराई। पकड़े न जाएं इसके लिए नंबर प्लेट बदलकर बाइक बेच देते थे और पैसे आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे।

इसे भी पढ़ें; यूपी: कोहरे में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत सात घायल; गलत दिशा में बस मोड़ते समय हुआ हादसा
 
दर्ज हैं 10 मामले 
पुलिस के अनुसार सफीउद्दीन पर पहले से 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें चोरी, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। वह कोपागंज, कोतवाली नगर, घोसी, दोहरीघाट और दक्षिणटोला थानों से वांछित रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके साथी फैयाज की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें