फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 1414 वाहनों का किया चालान, वाहनों से काली फिल्म और हूटर हटाए

Sun, 02 Mar 2025 06:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर भारी संख्या में चालान काटा। इसके साथ ही चार पहिया वाहनों में लगे अवैध हूटर और काली फिल्म हटाए गए। इस कार्रवाई से हूटर लगाने वाले कार चालकों में दहशत देखने को मिली।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर मधुबन सीओ अभय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात बनियाबान तिराहा और कटघरा शंकर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग की। मधुबन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करने, बिना हेलमेट और कागज नहीं दिखाने वाले चालकों के 133 वाहनों का चालान किया गया।

विज्ञापन


उन पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहनों से काली फिल्म और हूटर उतरवाए गए। बताया कि चेकिंग अभियान 10 मार्च तक चलेगा। एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि जिले के बारह थाना क्षेत्रों में ट्रिपलिंग करने पर 378, बिना हेलमेट के 636, बिना सीट बेल्ट के 186, मोबाइल का प्रयोग करने चालकों के 81 वाहनों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें