फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 12:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश दोहरीघाट में फोरलेन पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र के बर्जला गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे पुलिस मुठभेड़ में उपेंद्र राजभर के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन अन्य साथी गिरफ्तार कर लिए गए। ये गिरोह फोरलेन पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता था। दो दिन पहले ही डीजल निकालने से मना करने पर ट्रक चालक को गोली मारी थी।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला

सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल चोरी गिरोह के सदस्य गोरखपुर जिले के चौरा चौरी थाना के शत्रुघ्नपुर निवासी उपेंद्र राजभर, भोपा बाजार वार्ड नं0 03 निवासी त्रिपेश दूबे, मटियारा थाना बिदनू जनपद कानपुर हाल पता रामनगर करजहां थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, रामनगर करजहा धूसी टोला निवासी नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान मऊ की तरफ से दोहरीघाट की ओर जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें; UP News: प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर डंडे और चाकू से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज, घोसी और दोहरीघाट थाना की टीम ने घेराबंदी शुरू की, सभी थानीदास से मादी सिपाह की तरफ भागे। खुद को घिरता देख उन्होंने तमंचा से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उपेंद्र के पैर में गोली लग गई, उनके पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने चौरी चौरा थाना के मुंडेरा बाजार निवासी अजू, आदित्य जायसवाल मऊ जिले के रामपुर थाना के युसुफपुर निवासी कृष्णा गौंड के भी शामिल होने की बात बताई, सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें