नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को जिले के 108 बैंकों में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया। बैंक के आसपास एवं बैंक के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
पुलिस अधीक्षक ने खुद स्टेट बैंक में जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को हिदायत दी कि आनेजाने वाले या संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने आए दिन बैंक से रुपये निकाल कर जाने वालों से हो रही लूट को लेकर सोमवार को 12 बजे से लेकर दो बजे तक एक साथ सभी थानों में अभियान चलाया।
इस दौरान बैंकों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को अलर्ट किया गया कि बैंकों में और आस पास संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों पर नजर रखने।
किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों को पकड़कर पूछताछ करें और उनकी जांच पड़ताल करने के बाद ही छोड़े। पुलिस की जिले भर में एक साथ कार्रवाई से बैंकों में हड़कंप की स्थित रही। सैकड़ों लोगों की तलाशी ली गई।