फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निमोनिया के केस बढ़े, पांच दिन में 14 भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे।संवाद
विज्ञापन
मऊ। ठंड बढ़ने के कारण जिला अस्पताल में बच्चों में सर्दी, खांसी, जुकाम, और निमोनिया के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पांच दिन में निमोनिया से पीड़ित 14 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। इस कारण बच्चों में निमोनिया के केस बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में पिछले महीने 20 बच्चों को निमोनिया होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस महीने निमोनिया से पीड़ित 25 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सीएस साहनी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 80 प्रतिशत बच्चे ठंड बढ़ने के कारण जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। इलाज करवाने आ रहे बच्चों के परिजनों से ठंड में बच्चों का ख्याल रखने और बाहर नहीं घूमने देने, लेयरिंग में गर्म कपड़े पहनाने और बच्चों को बिना चप्पल, जूतों के फर्श नहीं घूमने देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें